कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सीएमपीएफ की त्रिपक्षीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

 सीएमपीएफ, कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन व यूनियन के प्रतिनिधि रहे मौजूद 




जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को कोयला खान भविष्य निधि (सीएमपीएफ) की त्रिपक्षीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई ,जिसमें सीएमपीएफ, कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन व यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. ग़ौरतलब है कि भविष्य निधि और पेंशन से संबंधित जटिल मामलों के त्वरित निबटान और यथोचित प्रक्रिया का अनुपालन कर लाभुक को उसका प्राप्य सहज तरीक़े से पहुंचाने के महती उद्देश्य के साथ यह त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान गंभीर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव आये और व्यावहारिक रूप से कई लंबित मामलों पर चर्चा-परिचर्चा कर इसके यथाशीघ्र निबटान हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये. उल्लेखनीय है कि उक्त समन्वय बैठक में सीएमपीएफ के क्षेत्रीय आयुक्त श्री विजय प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उनके साथ सीएमपीएफ के अन्य प्रतिनिधियों के रूप में सर्वश्री पुलक मुखर्जी, तपन फ़ौजदार व राकेश प्रसाद रजक भी उपस्थित थे. वहीं, क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपर महाप्रबंधक श्री पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, सभी इकाइयों के कार्मिक अधिकारियों व भविष्य निधि लिपिकों ने भी बैठक में भागीदारी की. वहीं, विभिन्न श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया.उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि यहाँ के लंबित मामलों के निबटान के लिए स्वयं क्षेत्रीय आयुक्त का आगमन हुआ है और साथ ही प्रबंधन को यूनियन प्रतिनिधियों का भी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है.उन्होंने आशा जतायी कि इस त्रिपक्षीय वार्ता के माध्यम से हम लंबित मामलों का निबटान तो जल्द करेंगे ही; साथ ही भविष्य में भेजे जाने वाले क्लेम्स के भी यथासमय सेटल होने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे.उपस्थित सभी के प्रति क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री त्रिवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस त्रिपक्षीय विमर्श का सकारात्मक फ़ल भविष्य में अवश्य देखने को मिलेगा और हम पूरी कोशिश करेंगे कि पीएफ अथवा पेंशन के मामले में हमारे कामगारों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात