किन्नरों ने नकली किन्नर की जम कर धुलाई कर पुलिस को सुपर्द किया


जामुड़िया - राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित चांदा मोड़ पर एक नकली किन्नर को असली किन्नरों ने लात घुसों व लाठी डंडो से जमकर धुनाई कर दिया, और उसे श्रीपुर पुलिस के हवाले भी कर दिया.किन्नर समाज की सुनीता किन्नर ने बताया की उनको पिछले कई महीनों से लगातार यह शिकायत मिल रही थी की आसनसोल चांदा मोड़ स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक नकली किन्नर वाहन चालकों को रोककर उनसे जबरन पैसे मांग कर उन्हे परेशान कर रही है, जिस शिकायत के आधार पर वह अपनी टीम के साथ चांदा मोड़ पहुँची, जहाँ उस नकली किन्नर को रंगे हाथ वाहन चालकों को रोककर जबरन पैसे वसूलते पकड़ा और उस नकली किन्नर की बीच सड़क पर सरेआम पहले तो साड़ी खोली और फिर लात घुसों के साथ लाठी डंडो से उसकी जम कर पिटाई की. वहीं किन्नर समाज ने श्रीपुर फांडी को फोन कर उस नकली किन्नर को पुलिस के हवाले भी कर दिया, सुनीता किन्नर ने बताया की उक्त नकली किन्नर इलाहबाद का रहने वाला कोई व्यक्ति है, जो पहले आसनसोल से गुजरने वाली लोकल ट्रेनों मे यात्रियों से पैसे वसूलता था, जब आरपीएफ ने उसपर लगाम लगाया तब वह राष्ट्रीय राज्य मार्ग से गुजरने वाली लम्बी दुरी के वाहनों को रोककर उनसे जबरन पैसे वसूलना शुरू कर दिया, फिलहाल पुलिस उस नकली किन्नर को गिरफ्तार कर श्रीपुर फाड़ी ले गई गई, जहाँ उससे पूछताछ कर उसपर करवाई करने की बात कहा . इस सम्बन्ध में सुनीता किन्नर का कहना है की ऐसे कई युवक हैं जो साड़ी पहनकर असली किन्नरों का भेष धारण कर लेते हैं, और लोगों को परेशान कर उनसे जबरन पैसे वसूलते हैं, जिससे किन्नर समाज की काफी बदनामी होती है, इस तरह की जबरन कार्य से किन्नर समाज को लोग तिरस्कार की भावना से देखते हैं, उन्होंने कहा यह लोगों का प्यार है जो उन्होंने नकली किन्नरों द्वारा लोगों को की जा रही परेशानी की शिकायत उनसे की, जिसके आधार पर वह फाड़ी को सूचित कर उन नकली किन्नरों को पकड़कर पुलिस को सौंपने का काम किये हैं, उन्होंने यह भी कहा की वह आशा करती हैं की पुलिस इस तरह के नकली किन्नरों को पकड़ कर जेल भेजने का काम करें जिससे आम जनता को किसी भी तरह की कोई तकलीफ ना हो और किन्नर समाज का भी बदनामी ना हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात