अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने आम की गुठलियों को भेजा मुंबई


रानीगंज- वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन रानीगंज की शाखा ने एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. इस बार इस संस्था के महिला सदस्यों ने इस आम के मौसम में आम की गुठलीयाँ जमा करके उसे सुखाकर एवं पैकिंग करके मुंबई के सामाजिक संस्थान को कोरियर किया है. पर्यावरण के रक्षा के लिए काम करने वाली यह महिलाएं पिछले कई वर्षों से सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं. संस्था के अध्यक्ष आशा टोडानी ने कहा कि संस्था की करीब 20 महिलाएं पिछले कुछ महीनों से आम की गुठली अपने घरों में जमा कर रही थी.इन गुठली के सूख जाने के बाद पैकिंग करके मुंबई में पर्यावरण की दिशा में काम करने वाली संस्था को भेजा गया है .इन आम मि गुठलियों को पुनः रोपा जाएगा एवं इनसे निकलने वाले आम का वृक्ष धीरे-धीरे आम का पेड़ बन जाएगा. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों को स्वास्थ शिविर, छात्रवृत्ति प्रदान करना जैसे कई सेवा के कार्य तो निरंतर किए जा रहे हैं हम लोग नए-नए समाजिक काम करने के लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं, ताकि समाज कल्याण में हमारी भी कुछ भागीदारी हो सके .संस्था की सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर इस कार्य में योगदान दे रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात