एमएमआईसी पर हमले का ननि विपक्ष नेत्री ने की कड़ी कार्यवाही की मांग


आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के विपक्ष के नेता से भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने शुक्रवार को  मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी पर जमुड़िया में हुए हमले पर दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मेयर परिषद के ऊपर हमला  का निंदा करते हुए हमला करने वाले आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।गौरतलब है कि मेयर परिषद सदस्य सुब्रत उर्फ राणा अधिकारी जमुड़िया कार्यालय में बैठे थे।9:30 बजे के लगभग जमुड़िया प्रखंड के अध्यक्ष दिलदार ने उन्हें बुलाया। वहां पर दिलदार के लगभग 1 समर्थक उपस्थित थे। नई कमेटी के गठन को लेकर सुब्रत अधिकारी और दिलदार के बीच बहस होने लगी। दिलदार ने  कुछ व्यक्तियों की सूची देकर पार्टी में ज्वाइन करने की बात कही। इस पर सुब्रत अधिकारी ने कहा इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष से चर्चा करनी होगी। जिसको लेकर दिलदार के समर्थक उत्तेजित हो गए। इसी दौरान उन लोगों ने  मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी की पिटाई कर दी। अधिकारी का आरोप है कि इस बीच बीच -बचाव करने गए उनके गाड़ी चालक को भी उन लोगों ने   पीटा। सुब्रत अधिकारी ने इसकी खबर विधायक हरेराम सिंह और जिलाध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती को दी। दोनों ने इस घटना को लज्जाजनक घटना करार दिया। उनलोगों ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर कानून अपनी कार्यवाही करेगी। इस घटना की जांच पड़ताल कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी संदर्भ में चैताली तिवारी ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी का हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात