रानीगंज- शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के दशम श्रेणी के परीक्षा परिणाम भी घोषित हुए. इस घोषित परिणाम में रानीगंज ज्ञान भारती स्कूल के कुल 174 छात्रों में 164 ने सफलता हासिल किया. विद्यालय में सर्वाधिक नंबर ऋतिक कुमार सिंह को 91. 4 प्रतिशत अंक मिले, जबकि द्वितीय स्थान पर शबनम खातून को 90% वह तृतीय स्थान पर रीतू राय को 88% अंक मिले.
एसकेएस पब्लिक स्कूल के कुल 279 छात्रों में सभी छात्राओं ने सफलता हासिल किया .प्रथम स्थान मोनामी चट्टोपाध्याय को 97 . 2, जबकि द्वितीय स्थान पर पूर्वी मंडल को 96.8% तृतीय स्थान पर कोमोलिका कुमारी को 96 . 4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ.
रानीगंज लायंस जेडीएम चनानी डीएवी पब्लिक स्कूल के कुल 202 छात्रों में सभी छात्राओं ने सफलता हासिल किया. प्रथम स्थान नैवेद्य जेना को 96 . 8 प्रतिशत अंक मिले ,जबकि द्वितीय स्थान पर रिमझिम लाहा को 96. 6% अंक वहीं तृतीय स्थान पर प्रीति कुमारी महतो को 96 . 4% प्रतिशत अंक मिले.
नीमचा डीएवी स्कूल में कुल 54 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 45 छात्र पास हुए .सर्वाधिक नंबर आशा मंडल को 90 . 2 प्रतिशत, जबकि सौवीक गांधी को 83.2% वहीं शिप्रा घोष को 82.8% अंक प्राप्त हुए.





0 टिप्पणियाँ