आसनसोल-आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत खलील नगर इलाके में स्थित लवली फर्नीचर की दुकान में आग लग गई, जिसके कारण इलाके में सनसनी मच गई। वहीं घटना की खबर पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं पुलिस आगजनी की घटना के कारणों की जांच कर रही है, और अब तक दुकान को कितना नुकसान हुआ है इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी।


0 टिप्पणियाँ