जामुड़िया : एगरा में हुए बम विस्फोट के बाद राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. राज्य में अवैध रूप से आतिशबाजी और पटाखा बिक्री करने वाले व्यवसायी पर लगाम कसने की कार्य शुरू कर दिया गया है. एगरा बम विस्फोट कांड के बाद जामुड़िया थाना क्षेत्र में भी अवैध पटाखा कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया था, जिसमे दर्जनों व्यवसाइयों को हिरासत में लेकर अवैध पटाखा को जामुड़िया थाना पुलिस ने बरामद किया था अब अवैध रूप से पटाखा बिक्री पर लगाम कसने के लिए जामुड़िया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित बाजार के व्यवसाई वर्ग को लेकर जामुड़िया थाना में एक बैठक किया गया. इस बैठक में जामुड़िया थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल ने कहा कि किसी भी कीमत पर जामुड़िया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने की अनुमति नहीं दिया जा सकता है अगर कोई अवैध रूप से पटाखा बिक्री करता है तो पुलिस प्रशासन उस पर कड़ी कार्यवाई करेगी .ज्ञात हो कि जामुड़िया थाना क्षेत्र के जामुड़िया बाजार , श्रीपुर , खासकेन्दा, तपसी, निंघा सहित निघा आदि क्षेत्रों में खुलेआम अवैध रूप से पटाखा बिक्री किया जाता है लेकिन एगरा बम विस्फोट कांड के बाद जामुड़िया थाना पुलिस की रेस में आने के बाद अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने वाले व्यवसाय में लिप्त लोगो में हड़कंप मच गया है. इस बैठक के दौरान मौके पर जामुड़िया चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, सचिव महेश कुमार सावड़िया, महेश मेगोतिया, संदीप कानोडिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .


0 टिप्पणियाँ