आसनसोल साउथ ट्रैफ़िक गार्ड कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उदघाटन




आसनसोल : आसनसोल साउथ ट्रैफ़िक गार्ड कार्यालय में सोमवार को सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उदघाटन डीसीपी ट्रैफिक आनंद राय ने शिलापट का अनावरण कर एवं फीता काट कर किया। मौके पर एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल, साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल, संजय कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के कर्मचारी और सीपीवीएफ कर्मी उपस्थित थे। इसके उपरांत उन्होंने साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिंमय मंडल के साथ कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस पर कंट्रोल रूम से जहां जहां भी सीसीटीवी का नियंत्रण किया जाएगा। सब की जांच की। आसनसोल शहर को कंट्रोल करने के लिए कुल 28 सीसीटीवी लगाया गया है। साउथ ट्रैफिक गार्ड के अधीन हाईवे पर लगे सीसीटीवी पर भी इस कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा सकेगी। ट्रैफिक अधिकारियों को आशा है कि इस कंट्रोल रूम के खुल जाने से यातायात नियंत्रण पर जैसे निगरानी रखने में सुविधा होगी। ठीक उसी तरह अपराधियों को ट्रैक करने में भी काफी सहूलियत होगी। सभी 28 सीसीटीवी उच्च तकनीक के है। वाहनों के नंबर पढ़ने में काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?