अभिषेक बनर्जी के आसनसोल आगमन की तैयारी की बैठक में मंत्री ने लिया भाग




आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के सर्व भारतीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी 16 मई को आसनसोल आएंगे। जिसकी तैयारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। इसको लेकर रविवार को आसनसोल उत्तर मंडल एक कमेटी के द्वारा आसनसोल रहा लेन  स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष गुरूदास बनर्जी आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के अलावा कई पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनाव जीतने का पाठ पढ़ाया तो साथ में अभिषेक बनर्जी की आगमन की तैयारी की भी दिशा निर्देश दिए। मंत्री मलय घटक ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाका का दौरा करेंगे। इसमें बाराबनी, अंडाल, जमुड़िया शामिल है लेकिन इसके साथ  आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जो वार्ड बराबनी इलाकों से सटे हुए हैं। उन वार्ड के कार्यकर्ता और पार्षद उनके स्वागत में खड़े रहे। इसको लेकर वार्ड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष के साथ मिलकर तैयारी करें। ताकि अच्छे ढंग से उनका स्वागत किया जाए। वही मंत्री मलय घटक ने कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि टीएमसी का केवल टिकट पाने से और घर में बैठे रहने से चुनाव जीत जाएंगे, तो ऐसा नहीं है।वे भ्रम में हैं।उन्हें आम जनता को यह विश्वास दिलाना होगा कि यदि उन्हें वे वोट देंगे, तो वे उनके काम आएंगे। जनता के नजर में जब तक आप उनके साथ खड़े होने वाले नेता के रूप में नहीं जाने जाएंगे।उनसे आपका व्यवहार अच्छा नहीं रहेगा।तब तक आप कोई चुनाव नहीं जीत सकते हैं। इसलिए जनता के साथ हमेशा खड़ा रहिए और  अपने व्यवहार से उनका मन जीतने का प्रयास कीजिए। इसके अलावा अमरनाथ चटर्जी, गुरुदास चटर्जी ने भी अपना वक्तव्य रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता