आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं पिछले दो माह से उपकुलपति डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को हटाने की मांग पर आंदोलनरत्त थे।इन आंदोलनकारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य के राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बॉस ने विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को पद मुक्त कर दिया। राज्यपाल के द्वारा उपकुलपति के हटाए जाने के बाद आंदोलनकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।सोमवार को जब उपकुलपति को औपचारिक रूप से हटाने की घोषणा की गई।तब आंदोलनकारियों ने सोमवार को एक दूसरे को अबिर लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उनका कहना था वे लोग पिछले 2 महीने से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे। आज उनकी बड़ी जीत हुई है। जिसको लेकर वो काफी खुश हैं।

0 टिप्पणियाँ