Slide 1 Slide 2 Slide 3

9 सूत्री मांगों को लेकर रानीगंज माकपा ने आमरासोता ग्राम पंचायत प्रधान को सौंपा ज्ञापन



 रानीगंज-रानीगंज प्रखंड अंतर्गत आमरासोता ग्राम पंचायत को  9 सूत्री मांगों के समर्थन में बाँसड़ा कोलियरी एवं ग्राम माकपा  की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा गया .माकपा नेता ने  कहा कि यहां पर मनरेगा का काम 2 सालों से बंद पड़ा है, जिन्होंने इससे पहले मनरेगा का काम किया था उनका 2 महीने का वेतन लंबित है. इसके साथ ही लोगों को सरकारी जमीन के पट्टे दिए गए थे ,लेकिन भू माफियाओं द्वारा उन जमीनों पर कब्जा करके भवन निर्माण कर लिया गया है. इसके साथ ही यह प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन को सही में घर मिलना चाहिए उनको बिना किसी भ्रष्टाचार के घर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में यह ज्ञापन सौंपा गया. माकपा नेतृत्व का कहना है कि जब आज उन्होंने पंचायत प्रधान से इन मांगों के समर्थन में बात की तो इनका हर मामले में एक ही जवाब है ,कि वह अपने उच्च अधिकारियों से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि वह किससे बात करेंगे. यह वह जाने लेकिन यहां के लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए .उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो जमीन के पट्टे दिए गए थे ,उन पर भू माफियाओं का कब्जा हो गया है, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है .इस बारे में पंचायत प्रधान दिनेश बावरी ने कहा के मनरेगा को लेकर उन्होंने जो समस्याएं बताई है, उसको लेकर प्रक्रिया जारी है .उच्च अधिकारियों द्वारा इस पर काम किया जा रहा है इसे लेकर पंचायत स्तर पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, वही प्रधानमंत्री आवास योजना में जो समस्याएं आ रही हैं उसे लेकर उन्होंने कहा कि जिनके नाम गलत तरीके से उस सूची में डाल दिए गए थे, उनके नामों को हटाया गया है उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि जो सही मायनों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पाने के हकदार हैं. उनको वंचित ना होना पड़े .हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सरकारी पट्टे पर जो जमीन मिली हैं वह किसी को बेचा गया हो .  पेंशन पाने में जो असुविधा हो रही है उसे लेकर उन्होंने कहा कि बैंक खातों में त्रुटियों की वजह से यह असुविधा हो रही है. उनको कहा गया है कि बैंक खातों में जो त्रुटियां हैं, उन्हें ठीक कर लिया जाए तो उनके पेंशन फिर से शुरू हो जाएंगे . इस मौके पर रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता, संजय प्रमाणिक,  मंगल हेंब्रम, कांति मुर्मू ,चाइना बावरी, बबीता बावरी, सीमा बावरी, कविता बावरी ,चिंता बावरी, दशरथ कोड़ा, संजय हेंब्रम, दीपांकर बावरी आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने