रानीगंज- आदिवासी समन्वय समिति की तरफ से सोमवार को रानीगंज के बीडियो अभिक बनर्जी को छह सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा .संग़ठन के सचिव धीरेन हेंब्रम के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी 6 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया. इन की सबसे पहली मांग थी कि पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा में जो संथाली,हिंदी एवं उर्दू भाषा को हटा दिया गया है .इस फैसले को बदलते हुए इन तीनो के भाषा को पुनः बहाल किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने फर्जी एससी एसटी सर्टिफिकेट पर रोक लगाने, पेड़ों के विनाश को रोकने, आदिवासियों को जमीन का पट्टा देने जैसी मांगे बीडियो के सामने रखी .इसके अलावा इन्होंने आदिवासियों के पवित्र स्थल माजी धर्मस्थल जाहिर थान का पट्टा देने के विषय के तरफ भी बीडीओ का ध्यान आकर्षित किया . साथ ही जिन स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है ,उसपर भी फिर से विचार करने का अनुरोध किया गया. इनका कहना है कि लंबे समय से आदिवासी समाज के लोग इन मांगों की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है . इन मांगों को मांगों की ज्ञापन प्रति लेकर बीडीओ अभिक बनर्जी ने ज्ञापन की प्रति अपने उच्च अधिकारी के पास भेजी जाने की बात प्रदर्शनकारी आदिवासी समाज के लोगों से कहा. इस अवसर पर आदिवासी समन्वय समिति की ओर से संजय हेंब्रम, सुखदेव हेंब्रम, विजय मुर्मू ,महाजन बास्की समेत अन्य आदिवासी समाज के युवक गण उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ