जामुड़िया अंचल से 20 किलो गांजा जब्त किए गये,एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार





जामुड़िया- जामुड़िया इलाके से भारी मात्रा में 20 किलो गांजा बरामद किया गया. गांजे रखने के आरोप में शिबपुर पावर हाउस के रहने वाले 48 वर्षीय बीरेंद्र गोड़ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया . उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त की गई है. बरामद गांजा की मात्रा 20 किलो 550 ग्राम बरामद किया गया .जिसकी बाजार की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है.जामुड़िया थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे विशेष सूत्रों से सूचना मिलने के बाद जामुडिया स्तिथ वार्ड संख्या दो स्थित शिवपुर पावर हाउस फुटबॉल मैदान के समीप बीरेंद्र गोड़ के घर की तलाशी ली गयी, देर रात तक हुई तलाशी में वीरेंद्र गोंड़ व के घर से 20 किलो से अधिक गांजा एवं एक मोबाइल बरामद हुआ है. उस समय जामुड़िया के बीडीओ अरुणालोक घोष भी मौजूद थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीरेंद्र अंतरजिला गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा है. गिरफ्तार किए गए बीरेंद्र गोड ने गांजा बेचने की बात कबूल की है, उसने यह भी दावा किया कि उसके भाई और भतीजा ने पुलिस को गांजा बेचने की जानकारी देकर उसे फंसाया है,वह लोग उसके तथा उसकी पत्नी को प्रताड़ित करते है,उसे उसके पिता के संपति से बेदखल कर दिया है,उसने बताया कि वह गांजा का पुड़िया बना कर बेचा करता था.

 पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आसनसोल कोर्ट में अर्जी दी गयी.

ज्ञात हो की जामुड़िया अंचल में इसके पूर्व भी कई बार भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात