पारस होंडा के 13 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम







 रानीगंज -होंडा बाइक एवं स्कूटी के शोरूम पारस होंडा के 13 वर्ष पूरे करने पर आसनसोल स्थित आसनसोल क्लब में रंगारंग पारस होंडा के 13 वें वर्ष परिवारिक मिलन समारोह आयोजित किए गए. इस अवसर पर शोरूम के महानिदेशक अनूप सराफ, उपनिदेशक आयुष शराफ़ एवं अक्षत शराफ़ के साथ-साथ शोरूम के कर्मचारी सुशांत बनर्जी, सपन दास, कोहिनूर राजगुरु, नसीम खान, यूपी बनर्जी के अलावा अनूप शराफ़ के 36 वर्ष अपने पुराने सीमेंट के कारोबार से जुड़े संदीप दां एवं स्वर्गीय अरूप बाग की पत्नी मंजू बाग एवं पारस होंडा के तमाम कर्मचारी के परिवार सदस्य गण उपस्थित थे. इस अवसर पर जहां अनूप सराफ ने अपने जीवन के संघर्ष में किस प्रकार उन्होंने पारस होंडा के नीवं को रखा उसके बारे में समुचित जानकारी उन्होंने कर्मियों को दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, व्यक्ति अगर अपने काम को लगन से करें तो देर सवेर उसे सफलता अवश्य मिलती है पर हमें सफलता की दिशा में कार्य करने होंगे .उपनिदेशक आयुष शराफ़ ने पारस होंडा के तेरहवें शानदार वर्ष के सफर के बारे में जानकारी दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि इन 13 वर्षों में पारस होंडा ने अपने 4 सब डीलरशिप मेजिया,बल्लभपुर एवं केंदा में स्थापित किए हैं एवं आगे भी यह परंपरा चलती रहेगी. इस अवसर पर होंडा के साइन 100 लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी स्कूटी एवं बाइक एक लाख से ऊपर बिक रहे हैं ऐसे स्थान में लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए मात्र 85000 में हौंडा शाइन लांच होने वाली है . कार्यक्रम के दौरान हौंडा शोरूम के सभी कर्मचारियों ने आने वाले वर्षों में पूरे पश्चिम बंगाल में पारस होंडा के प्रथम स्थान ग्रहण कराने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान पारस होंडा के सभी स्टाफ को सम्मानित किया गया, वहीं पारस होंडा के सर्विस ऑफ द ईयर का खिताब कोहिनूर राजगुरु को दिया गया .कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार ने किया. इस अवसर पर रंगारंग गीत,नृत्य कार्यक्रम में सबने जम कर आनंद उठाये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात