रानीगंज- रानीगंज के वार्ड नम्बर 88 के ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित श्री श्री सिद्धि दाता शिव मंदिर पूजा कमेटी तथा सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में 7 तारीख से 12 मई तक आयोजित श्री श्री 1008 शिव परिवार सह शिव- दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर रविवार को मंदिर प्रांगण से हर्षोल्लास एवं बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में 551 महिलाएं सर पर कलश रखकर 88 नंबर वार्ड के इस्ट कॉलेज पारा इलाके से निकली जो इतवारी मोड़, मारवाड़ी हॉस्पिटल, बड़ा बाजार ,पीएन मालिया होकर बरदही तालाब पहुंची ,वहां गंगा पूजन किया गया, उसके बाद महिलाएं कलश में पवित्र जल भरकर वापस इस्ट कॉलेज पड़ा के शिव मंदिर प्रांगण में आईं. इसके उपरांत वैदिक नियमों का पालन करते हुए मंडप पूजन, गणेश पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया .ततपश्चात वृंदावन धाम से पधारी कृष्णा नंदिनी जी द्वारा शिव पुराण कथा आरम्भ हुई, इसके बाद शाम को रासलीला का आयोजन हुआ. इस कलश यात्रा में पार्षद रुपेश यादव भी इतवारी मोड़ से जुड़े .उन्होंने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में शांति और सद्भाव का संदेश फैलता है .उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव फैलाने के लिए 6 दिनों के जो धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है उससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा.
पुजारी प्रवीण कुमार पांडेय भव बताया की महायज्ञ के तहत 8 मई को मंडप पूजन अग्नि प्राकटम कर्मकुटी जलाधिवास का आयोजन किया जाएगा, 9 मई को मंडप पूजन तथा समस्त अधिवास का आयोजन होगा ,वहीं 10 मई को प्रातः वेदी पूजन तथा हल्दी लेपन प्रतिमा स्नान और नगर भ्रमण का आयोजन होगा ,जबकि 11 मई को प्रातः पूजन एवं प्रतिमा न्यास प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा आहुति कन्या पूजन और विदाई समारोह का आयोजन होगा . 12 मई को भव्य भंडारे का आयोजन होगा . इस कलश यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष दीपक साव, सचिव मनोज यादव ,कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अजय अग्रहरि, अमित केशरी,मन्नू रॉय, ओमप्रकाश साव, राजू पंडित,शंकर साव, नद्दु जयसवाल,सज्जन राम,टीटू बाउरी,बिट्टू राम,राज खैतान,भला यादव,राजा सेवं सहित कमिटी के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ