जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत बोरो एक के वार्ड संख्या बारह की रहने वाली एक नाबालिग युवती दिलनाज अहमद अंसारी जिसकी उम्र 17 साल 10 महीने बताई जा रही है .पिता का नाम मोहम्मद नासीद अहमद नींघा इस्लाम नगर की निवासी है.वह युवती पिछले 25 मार्च को अपने घर से भाग गई थी घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन करने के बावजूद भी कोई खबर नहीं मिली. दिलनाज के परिवार वालों ने अपने सगे संबंधी के घरों में उसकी खोज बीन किया, परंतु वहां से भी निराशा ही उनको हाथ लगी. आखिरकर थक -हारकर श्रीपुर फाड़ी में उसकी गमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. बताया जाता है कि दिलनाज के घर में पारिवारिक अशांति के कारण वह घर से निकली थी. श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाज़ुद्दीन ने दिलनाज की तस्वीर पोस्टर में छपवाकर उसके निचे मोबाइल नंबर देकर प्रत्येक थानों में इसे भेज दिया गया था. इस पोस्टर को कोलकाता के भी कई इलाकों में भेजा गया था ,इसी क्रम में कोलकाता एयरपोर्ट के थाना से श्रीपुर फाड़ी में खबर मिली की पोस्टर में जिस युवती की तस्वीर छपी है, वह युवती कोलकाता के एयरपोर्ट के आसपास देखी गई है .खबर मिलते ही श्रीपुर फाड़ी की पुलिस कोलकाता के लिए रवाना हो गई. वहां पहुंचकर उस युवती को कोलकाता एयरपोर्ट के थाना के सहयोग से अपने साथ श्रीपुर लेकर आई ओर उसके परिजनों को फाड़ी में बुलाकर युवती को सौंप दिया गया.


0 टिप्पणियाँ