राजू झा के साम्राज्य को संभालेगा कौन?






दुर्गापुर: अवैध कोयले के कारोबार से अकूत संपत्ति बनाकर साम्राज्य स्थापित करने वाला राजू झा के मौत के बाद उसके साम्राज्य को कौन संभालेगा? इस सवाल को लेकर शहर वासियों में चर्चा जोरों पर है.

राजू झा का बंगाल के कई जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं बिहार पैतृक स्थान मधुबनी में भी अकूत संपत्ति है. राजू झा के मौत के बाद इतने बड़े साम्राज्य को संभालने का जिम्मा कौन लेगा. राजू झा अपने पीछे की पत्नी रंजू झा , बड़ा पुत्र अमित झा (22) छोटा पुत्र प्रेम झा (15)(जो कि विकलांग है). के अलावा माता पिता जो बिहार में रहते हैं. राजू झा का पैतृक स्थान बिहार राज्य मधुबनी जिला अंतर्गत बाबूबढ़ी थाना के सोनमट्टी ग्राम है. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इतने बड़े साम्राज्य को संभालने के लिए कोई जिम्मेवार व्यक्ति परिवार में नहीं है. फिलहाल परिवार के सारे सदस्य मंगलवार अपने पैतृक गांव रवाना हो जाएंगे गांव में क्रिया कर्म करने के बाद ही आगे किसी काम को लेकर विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिसिया जांच पर परिवार को विश्वास है, भविष्य में इसको लेकर परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर ही फैसला लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात