जामुड़िया - ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र के निघा ओसीपी पेंच में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से विरोध प्रदर्शन कर ओसीपी में हो रहे कार्य को बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया. इससे पहले श्रीपुर मोड़ से भाजपा समर्थित सैकड़ों की संख्या महिला एवं पुरूष ने एक रैली कर इस ओसीपी पहुँचे. इस दौरान भाजपा नेता डॉ प्रमोद पाठक ने कहा कि स्थानीय बेरोजगार युवक को रोजगार मुहैया कराने हेतु आज यह अंदोलन किया गया. स्थानीय युवाओं को रोजगार देना ही होगा.अंचल में काफी शिक्षित युवा बेरोजगार है बैठे हुए हैं .इन युवाओं को ओसीपी में उनके योग्यता खेल अनुसार कार्य देना होगा ताकि उनका भी रोजी-रोटी चले .हमलोग हमेशा चाहते हैं कि इस एरिया का विस्तार ओर उत्पादन बढ़े, लेकिन जिस तरह से टीएमसी द्वारा लोगों को रोजगार दिया जा रहा है वह रोजगार हमारे लोग को भी मिले, लेकिन अभी यह देखा जा रहा है कि सिर्फ शाशक दल को लेकर यह यहाँ के मेनेजमेन्ट सोच रहा है ,पर क्या हमलोगो को बाद देकर इस ओसीपी को चला सकेंगे तो यह उनका भ्रम है .आज पश्चिम बंगाल सहित जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के लोग कारखाना ओर ओसीपी मैनेजमेन्ट को धमकी देकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं जिसे हमलोग कभी भी कतई नहीं होने देंगे. आज हमने शांति पुर्ण तरीके से यह आन्दोलन किया है अगर इस आंदोलन के माध्यम से मैनेजमेन्ट सतर्क हो सका तो ठीक है वरना हमलोग बहुत बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे.संग़ठन द्वारा एक कमिटी गठन कर मैनेजमेन्ट को एक लिखित पत्र दिया गया .दुसरी और इस ओसीपी के मैनेजमेन्ट ने उन्हें अश्वासन दिया की अगर योगयता अनुसार इस ओसीपी में किसी प्रकार से कार्य करने के लिए कोई भी श्रमिको जरूरत पड़ती है तो आप लोगों से सम्पर्क की जायेगी .मौके पर संतोष मुखर्जी, काकोली घोष, बृजमोहन पासवान ,संतोष सिंह ,साधन माजी, प्रतीमा बाऊरी, सुनील सिंह, सुशील टुडु ,सुकु मुरमु, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, अविनाश चतुर्वेदी, सुदीप मजूमदार, बिरजू पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ