वामपंथी नेता मीनाक्षी मुखर्जी ने जनसभा में तृणमूल-भाजपा पर जम के साधे निशाने, केन्द्र एंव राज्य सरकार को गरीब विरोधी दिया करार



सालानपुर-वामपंथी संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में रविवार शाम रूपनारायणपुर यूथ क्लब मैदान में आयोजित जनसभा में वाम राज्य स्तरीय नेता मीनाक्षी मुखर्जी ने जमकर राज्य एंव केंद्र सरकार पर साधे निशाने। उन्होंने ने मंच से तृणमूल कांग्रेस एंव भाजपा को आड़े हाथ लेते हुये राज्य एंव केन्द्र में चल रहे भ्रष्टाचार का मूल दोषी बताया । वही सभा मे भारी संख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी रही।





मीनाक्षी मुखर्जी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल-भाजपा पर एक सुर में हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा-स्वास्थ्य, स्कूल के मध्यान भोजन, शिक्षकों की भर्ती सहित अन्य भ्रष्टाचार चरम पर है।

राज्य में खुलेआम सरकारी नौकरी को बेच कर राज्य सरकार के नेता गरीब जनता को लूट रही है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सह कई नेता जेल में आने वाले समय मे तृणमूल के अन्य नेता भी जेल में दिखेंगे। उन्होंने ने भाजपा नेता शुभेंदु पर निशाना साधते हुये कहा कि वे 'फर्जी भाजपा' नेता है। शुभेंदु को विपक्षी नेता कहा जा रहा है। क्या वह सच्च में विपक्ष के नेता हैं? भाजपा नेता शुभेंदु चुनाव में दीदी के लिए कार्य रहे है। वास्तव में केंद्र में मोदी की लूट और राज्य में दीदी की लूट चरम पर है। देश की जनता अब इस लूट को बर्दस्त नही करेगी। राज्य में लोगो को 100 दिनों के कार्य के बकाया वेतन नही दिया गया है। आवास योजना के ताहत राज्य में गरीबो को नही पार्टी कार्यकर्ताओं को घर दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पंचायत चुनाव में राज्य के युवा रोजगार, शिक्षा, बस्तुओं की बढ़ती कीमतों एंव घर जैसी मुद्दों पर आगे आकर मतदान करेंगे। मंच में राज्य स्तरीय नेता मीनाक्षी मुखर्जी के अलावा डीवाईएफआई के जिला सचिव विक्टर आचार्य, जिला अध्यक्ष बृंदावन दास, प्रदेश कमेटी सदस्य विनोद सिंह, सालानपुर ब्लॉक डीवाईएफआई के सचिव अबीर घोष सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात