जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित हिजलगोड़ा ग्राम में आज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद रोबीन काजी का स्मरण सभा का आयोजन किया गया . इस स्मरण सभा पर उनके तस्वीर पर माल्य अर्पण कर उनके आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन पालन किया गया. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,डिप्टी मेयर अभीजीत घटक, ब्लाक दो अध्यक्ष सिदार्थ राणा ,लतीफा काजी, रेणुका बाउरी, तापस चक्रवर्ती ,दिनेश चक्रवर्ती, पुर्णशशि राॅय ,जवेल काजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक हरेराम सिंह एवं डिप्टी मेयर.अभीजीत घटक ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे 34 सालों से राज्य कर रहे माकपा सरकार को यहां की जनता ने खत्म करने के लिए यहाँ के जनता ने तृणमूल को वोट देकर भारी मतो से जीत दिलाया . इसका श्रेय शहीद रोबीन काजी को भी जाता है. इन्होने लड़ाई करते समय माकपा के आश्रित अपराधी दवारा उनका खून किया गया था ओर हमलोगों को यह विश्वास था कि इनका जो दोषी है उन्हे इसे सजा जरूर मिलेगी और मिला, आज भी उनके परिवार के साथ हम लोग हमेशा खड़ा है .उनके बलिदान को हमेशा हमलोग याद करते हुए आज के ही दिन उनका स्मरण सभा का आयोजन किया जाता है.


0 टिप्पणियाँ