राजू झा के परिजनों से मिलने सांसद अर्जुन सिंह पहुंचे दुर्गापुर

राजू झा की हत्या करने वालो का बचना मुश्किल

अब्दुल लतीफ की गिरफ्तारी जरूरी,अन्यथा उसकी भी हो सकती है हत्या 

राजू से मेरा गांव का पारिवारिक रिश्ता






दुर्गापुर: दुर्गापुर के व्यवसाई सह भाजपा नेता राजू झा की एक अप्रैल (बीते शनिवार) की शक्तीगढ़ के पास अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर देने की घटना से जहां सिलपंचल वासियों में दहशत व्याप्त है. घटना अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. वही शुक्रवार बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह राजू झा के परिजनों से मिलने हेतु दुर्गापुर पहुंचे दुर्गापूजा दुर्गापुर बिधाननगर स्थित उनके आवास पहुंचे एवं उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. तकरीबन 15 मिनट के पश्चात परिजनों से वार्तालाप कर अर्जुन सिंह घर से बाहर निकले .इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि राजू झा का खून करने वालो का बचना मुश्किल है.राजू का हत्या कर बच कर निकल जाना आसान नहीं है. यदि कोई सोच रहा है की हत्या कर घर में बैठ कर तमाशा देखते रहेंगे तो वह उनकी भूल है. मामले की जांच एसआईटी कर रही है. राजू झा का हत्या के पीछे निसंदेह बड़े माथा का ही काम है. जो पूरे सुनियोजित तरीके से प्लानिंग के तहत हत्या करवाई है. श्री सिंह ने कहा कि हत्या में अब्दुल लतीफ केवल मात्र एक लिंक है . जो की फरार है. अब्दुल लतीफ की गिरफ्तारी जरूरी है. पुलिस यदि लतीफ को जल्द गिरफ्तार नही करती है तो सबूत मिटाने के लिए अब्दुल लतीफ की भी हत्या कर दी जा सकती है. राजू झा के हत्या की जांच कर रही राज्य पुलिस पर भरोसा है. पुलिस यदि चाहेगी तो हत्यारे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.सीबीआई की जरूरत नही पड़ेगी. अर्जुन सिंह ने कहा कि राजू झा की हत्या बड़ी घटना है. पुलिस को विभिन्न पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाने हेतु समय लग रहा है. लेकिन जहां तक मेरा मानना है की पुलिस घटने के कारणों एवम अंजाम देने वालो के करीब करीब तक पहुंच चुकी है. उम्मीद है की पुलिस जल्द ही पर्दाफाश करेगी. उन्होंने दावा किया की हमलावर दो सौ प्रतिशत राजू झा की हत्या करने के इरादे से ही आए थे. पूरी घटना ट्रेपिंग कर उसे बखूबी अंजाम दिया गया है. कातिलों का निशाना सिर्फ राजू झा ही था.

 राजू झा पहले क्या करता था वह बात अलग है, लेकिन वह कुछ वर्षो से व्यवसाय संग प्रत्यक्ष रुप से जुड़ चुका था. दुर्गापुर आसनसोल में होटल व्यवसाय के साथ साथ हुआ मलान दिघी में बड़ा अस्पताल बनाने का प्रयास में था. लेकिन उसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गई. राजू के साथ मेरा व्यक्तिगत तौर पर पारिवारिक रिश्ता था, एवम वह मेरा गांव के पास का ही रहने वाला था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात