रानीगंज-रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा के श्री श्री सिद्धिदाता शिव मंदिर पूजा कमिटी ईस्ट कॉलेज पाड़ा कमिटि की तरफ से 7 से 12 मई को भव्य योग और मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर संस्था की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जहां बताया गया कि 7 मई से इन धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी . इसकी शुरुआत 7 मई को कलश यात्रा के साथ होगी . इसके बाद पंचांग पूजन मंडप प्रवेश कथा प्रारंभ तथा रासलीला आयोजित होगी . इसके बाद 8 मई को मंडप पूजन अग्नि प्राकटम ,कर्मकुटी जलाधिवास का आयोजन किया जाएगा. 9 मई को मंडप पूजन तथा समस्त अधिवास का आयोजन होगा, वहीं 10 मई को प्रातः वेदी पूजन तथा हल्दी लेपन प्रतिभा स्नान और नगर भ्रमण का आयोजन होगा .11 मई को प्रातः पूजन एवं प्रतिमा न्यास प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा आहुति कन्या पूजन और विदाई समारोह का आयोजन होगा . वही 12 मई को भव्य भंडारे का आयोजन होगा . इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दीपक साव ,सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता तथा मुख्य पुजारी प्रवीण पांडे उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ