कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में उत्पादन हुई वृद्धि



जामुड़िया - बीते वित्तिय वर्ष 2022-23 के दौरान ईसीएल ने 35 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन कर पिछले वर्ष के मुक़ाबले आठ फ़ीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्ज़ की. इस उपलब्धि में ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का भी योगदान रहा ,जिसने 5.9 फ़ीसदी के पॉजिटिव ग्रोथ के साथ 8.48 लाख टन कोयले का उत्पादन किया.क्षेत्र और कंपनी की इस उपलब्धि को सभी से साझा करने तथा बधाई देने के साथ-साथ वित्त-वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कृतसंकल्पित होने तथा आगामी रणनीति तय करने के उद्देश्य के साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कल (05/04/2023) देर शाम क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं संयुक्त सलाहकार समिति, कल्याण समिति, संरक्षा समिति के सदस्यों के साथ समस्त यूनियन के प्रतिनिधि एकत्रित हुए. सभी ने 2022-23 के दौरान अर्जित उपलब्धि पर सभी को बधाई दी और यह संकल्प लिया कि 2023-24 के दौरान निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सम्मिलित प्रयास करेंगे और क्षेत्र को नयी ऊँचाई प्रदान करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात