जामुड़िया - स्थानीय लोगों को कारखाना में नौकरी देने मांग पर आंदोलन लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को इकड़ा शमशान स्थित रेक इंटीग्रेटेड स्पंज कारखाना में इकड़ा ग्राम निवासी के लोगों ने नौकरी देने मांग को लेकर सुबह से ही कारखाना के ट्रांसपोर्टिंग रोक कर कारखाना गेट के समक्ष् विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके कारण इकड़ा मोड़ से इकड़ा ग्राम को जाने वाले मुख्य सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई. इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्राम निवासी ने कहा कि इस कारखाना के मालिक पक्ष और ग्राम पक्ष की और से कुछ माह पहले 30 इकड़ा ग्राम लोगों को कार्य पर रखने की सहमति बनी थी ,और उनके पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड ,वोटर कार्ड, फोटो एवं बैंक खाता का फोटो कॉपी लिया गया था ओर कल बुधवार को इन सभी लोगों को कार्य पर रखने की बात थी, लेकिन कल भी कारखाना प्रबन्धन द्वारा टाल बहाना कर इसे रोक दिया गया, जिसके कारण मजबूरन हमलोगों को यह कदम उठाना पड़ रहा है .अभी जामुड़िया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कारखाना अधिकारी से बात की है ओर उन्होनें बाहर आकर हमलोगों को कहा कि आप लोगों को कल सुबह बुलाया गया है. अगर शुक्रवार की सुबह हमारे जो मांगे है उसे पुर्ण नहीं किया गया तो आने वाले समय में इस इससे भी बड़ा आंदोलन लगातार किया जायेगा.

0 टिप्पणियाँ