रानीगंज-एसएफआई पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की तरफ से रानीगंज रेलवे स्टेशन से एक विरोध रैली निकाली गई. रानीगंज स्टेशन से शुरू होकर यह विरोध रैली बड़ा बाजार सी आर रोड होकर नेताजी मोड़ तक पहुंचे ,जहां पर एक पथ सभा की गई. एसएफआई पदाधिकारियों द्वारा यूजीसी के सर्कुलर और पीपीएफ मॉडल पर अपना ऐतराज़ जताया. उनका कहना था कि जिस तरह से शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उससे आने वाले समय में इस देश के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. इसके साथ ही हाल ही में उत्तर कन्या अभियान के दौरान पुलिस द्वारा निर्ममता का भी विरोध किया गया . इस मौके पर एसएफआई पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी सचिव सुदीप कुड़ी, सह सचिव सूरज पाल सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ