जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो नींघा मोड़ पर शुक्रवार को एक चार चक्का वाहन बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार चार चक्का वाहन होंडा गाड़ी में चार लोग सवार होकर रानीगंज तरफ से आसनसोल की ओर जा रहे थे, उनकी गाड़ी काफी रफ्तार में चल रही थी. ड्राइवर ने गाड़ी को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग दो के किनारे बनी लोहे की रेलिंग में जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण बहुत जोर से धमाका हुआ .जिसके कारण उस गाड़ी के आगे के सभी पुर्जे का चिथड़े उड़ गए .ड्राइवर समेत दो लोग गाड़ी से निकल कर भाग निकले. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में बेहोश होकर गिर पड़ा. मौके पर श्रीपुर फाड़ी की पुलिस की मोबाइल वैन घटनास्थल पर पहुंची, और घायल व्यक्ति को लेकर आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. राष्ट्रीय राजमार्ग दो के नींघा मोड़ पर बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई .हालांकि उस समय सड़क पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था .श्रीपुर फाड़ी की पुलिस गाड़ी को अपने कब्जे में कर पार्किंग में ले चली गई.


0 टिप्पणियाँ