नव वर्ष के मौके पर नए बही खाता का पूजन किया गया




 रानीगंज- बांग्ला नए साल के मौके पर व्यापारी वर्गों की तरफ से नए बही खाते की शुरुआत की जाती है. इसे बांग्ला में हाल खाता कहा जाता है. रिवाज के अनुसार बांग्ला नए साल के मौके पर दुकानों में या मंदिरों में इस वही खाते को ले जाकर इसकी पूजा अर्चना की जाती है. ताकि आने वाले साल में व्यापार में बरकत आए इसी क्रम में आज रानीगंज में भी विभिन्न दुकानों में व्यापारियों द्वारा बहीखाता की पूजा की गई, वहीं मंदिरों में ले जाकर भी बही खाते की पूजा अर्चना की गई .इसके साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी आज अन्य दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा भीड़ देखी गई. दरअसल बांग्ला नए साल के मौके पर लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं मंदिरों में पूजा करने के लिए भी मिठाई खरीदी जाती है यही वजह रही कि आज रानीगंज के विभिन्न मिठाई दुकानों में अन्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात