जामुड़िया - इकड़ा स्थित भगवती रेक इंटरगेटिव करखाना को विस्तार करने के दौरान सोमवार को राजाराम डांगा के आदीवासी समुदाय के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर घंटों इस करखाना गेट समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे राजाराम डांगा के एक आदीवासी व्यक्ति ने बताया कि इस इलाके में करोड़ों रूपये की लागत से इस कारखाना के नए यूनिट लगाया जा रहा है यह बहुत ही अच्छी बात है , करखाना से निकलने वाले प्रदूषण को स्थानिय ग्राम वासी को सामना करना पड़ता है इस प्रदूषण के कारण आस-पास ग्राम के लोगों को तरह तरह की बिमारी से ग्रसित हो रहे है ,वहीं जब कार्य मागने के लिए यहाँ के ग्राम वासी जाते है तो करखाना के अधिकारी के दवारा यह कहा जाता है आप लोगों को कार्य पर रखा नहीं जायेगा . जबकि बिहार, झारखंड के लोगों का आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर कार्य पर रखा जा रहा है. राजा राम डांगा आदिवासी पाड़ा के महज 150 मीटर की दूरी पर ही इस करखाना का विस्तार किया जा रहा है ओर इस करखाना में कार्य के लिए तकरीबन बीस बार इस ग्राम के लोग पहुँचे है लेकिन कारखाना के जो मालिक है वह हमेशा टाल बहाना कर हमारे बातो को दर किनारा कर दे रहे है. जब हम लोगो ने करखाना प्रबन्धन से नये कारखाना के लिए ईट बालू रड ओर पत्थर सप्लाई देने के लिए बात किया गया तो उसके बारे में कारखाना प्रबन्धन मौन साधे हुए है. हमलोगों की मांग है कि कारखाना में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पहचान पत्र ले कर कार्य पर रखा जाय ओर करखाना विस्तार मे लगने वाले सभी सामग्री स्थानिय लोगों के दवारा ही लिया जाए. इससे यह होगा कि जो बेरोजगार युवक हैं उनका रोजगार भी होगा ओर उनका एवं उनके परिवार का जीवन यापन सही रूप से चलेगा. कारखाना प्रबन्धन के आश्वाशन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया. इस मौके पर सुकू बासकी, मनोज बासकी ,बाबुराम बासकी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ