जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया की दी गयी विस्तृत जानकारी
जामुड़िया - इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कुनुस्तोड़िया व पांडवेश्वर क्षेत्र के कार्मिक व अन्य अधिकारियों को जेम पोर्टल (जेम पोटल ) के माध्यम से निविदा प्रक्रिया की विस्तृत व विधिवत जानकारी दी गयी. ग़ौरतलब है कि निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उक्त पोर्टल को प्रभाव में लाया गया है ,जिसकी कार्यप्रणाली समझाने हेतु उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. उल्लेखनीय है कि ईसीएल मुख्यालय के सीएमसी विभाग से आये ईशान गोयल, प्रबंधक (खनन) व उज्ज्वल अभिषेक, उप प्रबंधक (खनन) ने उपस्थित सभी को प्रशिक्षित किया और जेम पोर्टल (जेम पोटल) से संबंधित सभी की शंकाओं का समाधान किया. उपस्थित सभी का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया और इस तरह के विशिष्ट आयोजन में भागीदारी हेतु आभार प्रकट किया.


0 टिप्पणियाँ