पानी की किल्लत से परेशान बस्ती के लोगों ने बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन करने वाले लोगों का वाम संगठन ने किया समर्थन





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सागर भंगा स्थित निगम के चार नंबर बोरो कार्यालय के समीप गुरुवार वनफूल सारणी बस्ती इलाके में रहने वाले लोगों ने निगम पर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया एवम बर्तन, बाल्टी लेकर बोरो कार्यालय का घेराव कर दिया. इस दौरान सैकड़ों महिला पुरुष के साथ वाम संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि बनफूल सारणी में करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवार बस्ती में रहते हैं. बस्ती में निगम द्वारा पेयजल की व्यवस्था शुरू नहीं करने से लोगों को गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत हो जाती है. बस्ती में रहने वाले लोग अधिकांश कुआं एवं हैंडपंप के जरिए ही पानी उपलब्ध करते हैं. वही पीने के पानी के लिए लोगों को काफी दूर जाना पड़ता है. प्रचंड गर्मी के कारण बस्ती के सारे कुएं सूख गए हैं. जिससे बस्ती के लोगों को दिनचर्या के काम के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है. राजनीतिक दल के लोग चुनाव के समय आकर पानी की व्यवस्था शुरू करने का सिर्फ आश्वासन देते हैं चुनाव बीत जाने के बाद बस्ती में कोई भी नेता मिलने तक नहीं आता. निगम को बस्ती के लोगों के लिए जलापूर्ति करनी होगी. अन्यथा माकपा संगठन के सहयोग से आगामी दी जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात