जामुड़िया - कोल इंडिया लिमिटेड में अधिकारियों की वेतन विसंगति को दूर करने सहित विभिन्न उचित माँगों को लेकर कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधि आगामी कल कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के साथ औपचारिक बैठक कर अपनी माँगे रखेंगे, और वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर इस विसंगति को दूर करने हेतु निवेदन करेंगे. ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की एपेक्स बॉडी का प्रतिनिधि मंडल माननीय कोयला मंत्री सहित अन्य मंत्रियों व सचिवों से मुलाक़ात कर उन्हें इस विसंगति के बारे में अवगत करा चुके हैं. ऐसे में कल होने वाली बैठक काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की एपेक्स बॉडी का प्रतिनिधि मंडल कोल इंडिया अध्यक्ष के साथ बैठक कर अपनी बात रखेंगे. सनद रहे कि कोल इंडिया के सभी अधिकारियों की नज़रें इस बैठक पर टिकी हुई हैं और उन्हें कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की एपेक्स बॉडी के साथ साथ कोल इंडिया प्रबंधन पर भी पूर्ण आस्था है कि उन्हें उनका प्राप्य अधिकार अवश्य मिलेगा. बैठक में शामिल होने वाले अधिकारीगण आज कोलकाता में आपस में मिलकर गंभीर विमर्श किये, ताकि स्थिति को आसानी से अध्यक्ष, कोल इंडिया के समक्ष रखा जा सके. कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की ईसीएल शाखा ने इस बैठक हेतु अग्रिम शुभकामना ज़ाहिर की है, और उम्मीद जतायी है कि कल का दिन कोयला अधिकारियों के लिए नयी ऊर्जा लेकर आएगा. गौरतबल है कि कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की एपेक्स बॉडी में डी. एन. सिंह (अध्यक्ष), संजय सिंह , ए. वी. रेड्डी (उपाध्यक्ष), सर्वेश सिंह (महासचिव), डाकतर साहू , अजित कुमार मिश्रा (संयुक्त महासचिव), शरद तिवारी (कोषाध्यक्ष), अजय कुमार राय (संयुक्त कोषाध्यक्ष) कोयला अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करेंगे.


0 टिप्पणियाँ