कोलफील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स लायंस क्लब एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा की गई निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन





 रानीगंज-कोलफील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स ,लायंस क्लब आफ रानीगंज, मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन  किया गया.दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई, यहां पर हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे. जिन्होंने गैस्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न शारीरिक जांच की. तकरीबन 150 व्यक्तियों के यह जांच की गई. इस मौके पर यहां रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा आशा टोडानी,कोलफील्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव  सुशील गनेडिवाला, लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष संदीप केडिया, रानीगंज ब्लॉक  टाउन टीएमसी के उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्याम जालान ,सलाहकार राजेश जिंदल , वहीं हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल की तरफ से कमलेंदू मिश्रा मंच पर उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राजेश जिंदल ने किया .इस बारे में  जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष श्याम जालान ने कहा कि दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड  अस्पताल के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां तकरीबन 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई .उन्होंने कहा कि आज यहां पर यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी सहित अन्य कई प्रकार के जांच किए गए, और चिकित्सकों द्वारा लोगों को जरूरी सलाह प्रदान की गई .उन्होंने कहा कि आज के शिविर में  अंचल के महिला पुरुषों ने शिविर का लाभ उठाये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात