जामुड़िया : जामुड़िया के पुनियाटी पावर हाउस के माकपा से संबद्ध श्रमिक संगठन के बैनर तले सेवानिवृत कर्मियों ने अपने परिवार के साथ विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को शिवपुर पावर हाउस में इंडिया पावर के लिमिटेड मुख्य द्वार के पास एक गेट मीटिंग की. मीटिंग के पश्चात इंडिया पावर अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर माकपा नेता तापस कवि ने कहा कि इस कंपनी से 80 रिटायरमेनट कर्मी थे, इतने साल बीत जाने के बावजूद भी आज इस कंपनी के प्रबंधन ने उनके परिवार को नौकरी तक नहीं दिया है. इसके आलावा जो उनके बाकी बकाया था अभी तक भुगतान किया नहीं गया है, इस कंपनी से सेवा निवृत्त होने वाले ऐसे कई कर्मचारी हैं जो 8 सालों पहले सेवा निवृत्त हुए हैं ,लेकिन उनके बच्चों को कंपनी द्वारा रोजगार नहीं दिया गया है. वहीं ठेका कर्मियों को लेकर भी कुछ मांगें रखीं गई, इनका कहना था कि कंपनी द्वारा बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, परन्तु स्थानीय लोगों को कार्य से वंचित रखा जा रहा है. आज इस बात की तरफ इस कंपनी को कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कम्पनी प्रबंधन से अनुरोध किया गया कि स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए. साथ ही नियमानुसार प्रतिदिन 400 रुपए श्रमिकों को देना है, लेकिन ठेकेदार 300 रुपए ही देते हैं. यह जो बीच में 100 का जो खेल हो रहा है यह पैसा किसके इशारे पर कहाँ जा रहा है. वहीं स्थानीय युवाओं को फिलहाल के लिए अस्थाई रूप से अभी कार्य पर रखा जाय. बाद में उसे स्थाई नियुक्ति दी जाए. मौके पर सुखविंदर सिंह, खालीद अख्तर, अशोक रूईदास, मंजूर आलम आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ