साईकल चोर आया पुलिस गिरफ्त में,5 स्थानों से 12 साईकल चोरी किये





 रानीगंज-आए दिन विभिन्न क्षेत्रों से साइकिलों की चोरी हो रही थी. विशेष रूप से महिलाओं की साइकिलें और छोटी साइकिलें पलक झपकते ही गायब हो रही थी. पुलिस को पहले तो इस संबंध में कोई पुख्ता शिकायत नहीं मिली. लेकिन जब इस संबंध में सुनिश्चित शिकायत मिली तो रानीगंज थाने की पुलिस साइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सक्रिय हुई. पीसी पार्टी की एक विशेष टीम द्वारा आबादी वाले इलाकों में जहां साइकिलें रखी जा रही थी, वहां निगरानी करने के बाद सफलता हाथ लगी. पुलिस ने सीरियल साइकिल चोरी में शामिल होने के आरोप में रानीगंज के हुसैन नगर निवासी 32 वर्षीय रेजाउल शाह को गिरफ्तार किया . पुलिस ने पहले आरोपी को आसनसोल न्यायालय में लाकर रिमांड में लिया, पूछताछ में पुलिस ने रानीगंज के पांच अलग-अलग स्थानों से चोरी की 12 साइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की. ज्ञात हो कि इस साइकिल चोर ने रानीगंज के घनी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों की सतर्कता की कमी का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक साइकिल चोरी कर लोगों को हतप्रभ कर दिया. निवासियों का अनुमान है कि इस साइकिल चोर की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में साइकिल चोरी की घटनाओं में कुछ कमी आएगी. हालांकि इस घटना में आरोपी रेजाउल शाह खुद को बेकसूर बता रहा है. इतनी सारी साइकिल बरामदगी के बारे में उनसे पत्रकारों ने कई सवाल किए गए, लेकिन वह खामोश रहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात