रानीगंज- रानीसायर निवासी भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र साव वर्ष 2014 से भाजपा से जुड़ा था, वार्ड नंबर 33 के संयोजक के साथ-साथ शक्ति केंद्र प्रमुख भी था ,यह जानकारी भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह वरिष्ठ भाजपा नेता सभापति सिंह ने आसनसोल जिला अस्पताल मैं उनकी मौत की खबर पाकर पहुंचने के पश्चात बताते हुए कहा कि. राजेंद्र रानीसर इलाके के राजा कांटा इलाके में अवैध रूप से ईसीएल के जमीन कब्जा करने वाले के विरुद्ध रानीगंज पंजाबी मोड़ फाड़ी में शिकायत भी की थी एवं ईसीएल मुख्यालय में भी इसकी शिकायत की थी. लगभग डेढ़ माह पूर्व पंजाबी मोड फाड़ी पुलिस में उसने अपने हत्या की आशंका को लेकर भी पुलिस को पत्र दिया था. उन्होंने कहा कि राजेंद्र के नेतृत्व में अंचल में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा था, एवं जिसके कारण एवं असमाजिक क्रियाकलापों के विरोध करता था. संभवत उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि उन्होंने राजेंद्र साव के जमीन के कारोबार से जुड़े होने की बात को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है ,कि वह जमीन के कारोबार से जुड़ा था. उन्होंने बताया कि राजेंद्र का लगभग डेढ़ साल पूर्व मुंह के कैंसर का ऑपरेशन भी हुआ था एवं फिलहाल वह स्वस्थ था, उसके पिता रिटायर ईसीएल कर्मी है ,वह अपने पीछे माता -पिता,पत्नी दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ कर गया.
संभवत किसी परिचित ने उसकी हत्या की -सुधीर निलकांतम
पुलिस आयुक्त सुधीर नीलकांतम ने बताया की संभवतः किसी परिचित ने राजेंद्र साव की हत्या की है ,ऐसा प्रतीत होता है की स्कॉर्पियो पहले से ही वहां पर खड़ी थी, एवं वहां आकर किसी ने गोली मारी है .उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार होंगे.

0 टिप्पणियाँ