भाजपा नेता के हत्या के प्रतिवाद में नेशनल हाईवे 19 को भाजपाईयों ने किया अवरोध






 जामुड़िया-जामुड़िया थानांतर्गत श्रीपुर फांड़ि के चांदा तथा बोगड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शनिवार को रानीगंज के रानीसायर इलाके के रहने वाले वार्ड 33 के भाजपा संयोजक राजेन्द्र साव के हत्या के प्रतिवाद में रविवार सुबह से ही रानीसायर क्षेत्र में जमकर भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया गया .भाजपा नेता राजेंद्र साव की हत्या के विरोध में सुबह से ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके घर के सामने जमा हो गए, फिर सुबह करीब 10 बजे पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी सदस्य सभापति सिंह तथा रानीगंज शहर मंडल अध्यक्ष देव जीत खां के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लगभग 15 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जाम कर दिया,बाद में, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथागत पांडे, श्रीमंत बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों को यह आश्वासन देकर सड़क जाम हटा दिया कि हत्यारो को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, यह कहते हुए कि ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा चल रही ही और लंबे समय से परीक्षार्थी पथावरोध के कारण फंसे हुए है, प्रदर्शन कारीयों ने पथावरोध खत्म कर दिया. देवजीत खा ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की वहीं , सभापति सिंह ने पुलिस प्रशासन से उनके परिवार के सदस्यों की मदद के लिए उपाय करने की अपील की थी. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे उच्च अधिकारियों अधिकारियों से बात करेंगे और सहायता करने की पहल करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात