रानीगंज - पश्चिम बंगाल सरकार के छठे चरण के दुआरे सरकार शिविर का सेवा वितरण समारोह संपन्न हुआ.शिशुबगान स्तिथ नजरुल मंच में वार्ड पार्षद दिवेन्दु भगत के हाथों 150 लाभुकों को स्वास्थ्य साथी, लक्ष्मी भंडार एवं राशन कार्ड तथा अन्य प्रकल्पों के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए .दूसरी और दुआरे सरकार के सेवा वितरण समारोह रानीगंज प्रखंड के चेलोद उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां विशेष रूप से प्रधान सचिव, पर्यावरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार, आई.ए.एस. रोशनी सेन, उप दंडाधिकारी राजीव पाण्डेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पदाधिकारी, बीडीओ अभीक बनर्जी, पंचायत प्रधान लक्ष्मी हेम्ब्रम मौजूद थे. इस बार का सिबिर 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, आवेदन, उपभोक्ता सेवा प्रदान की गई थी,जिसका प्रमाण पत्र आज प्रदान की गयी. रोशनी सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि सरकार की सभी सेवाएं आम लोगों तक पहुंचे, इस वार कैंप बूथ बूथ में लगाया गया .


0 टिप्पणियाँ