रानीगंज- बीजेपी की तरफ से इन दिनों बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल रानीगंज के बकतार नगर पहुंची . भाजपा मंडल चार की तरफ से बूथ नंबर 290 पर आसनसोल ग्रामीण क्षेत्र में उन्होंने यह अभियान चलाया.उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बात की और उनकी असुविधाओं के बारे ने जानने की कोशिश की. उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि लोगों को विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही, विधवा पेंशन ,बुजुर्ग पेंशन सहित अन्य परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है नही . इसके साथ ही उन्होंने लोगों की और भी तमाम समस्याओं के बारे में सुना और उनको नोट किया . वहीं लोगों ने बकतार नगर में जो कारखाने हैं, उनसे होने वाले प्रदूषण को लेकर भी विधायक से गुहार लगाई. लोगों की शिकायत थी कारखानों से जो प्रदूषण हो रही है उससे यहां के लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं . विधायक ने कहा कि आसनसोल दक्षिण उनकी जन्मभूमि है और आज वह जनसंपर्क अभियान पर आई हैं, उनका कहना था कि इस इलाके में जो कारखाने हैं उनसे भारी मात्रा में प्रदूषण होता है जिसकी वजह से बड़े तो बड़े बच्चे भी गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं . यहां पर जो 5 कारखाने हैं वह बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाते हैं और फ़िल्टर का भी इस्तेमाल नहीं करते. उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि अगर यहां के कारखाना प्रबंधन ने कारखानों में फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया तो वह अगली बार फिर आएंगी और कारखानों के सामने धरने पर बैठ जाएंगे, उनका साफ कहना था कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण की मार सहने नहीं देंगी.


0 टिप्पणियाँ