स्वर्णाभूषण दुकान से चोरी कर कर उसी दुकानदार को आभूषण बेचने का अजीबोगरीब घटना.






रानीगंज- रानीगंज स्तिथ बड़ा बाजार के रक्षा काली मंदिर गली स्तिथ एक सोने चांदी आभूषण की दुकान में शनिवार प्रातः एक अजीब सी घटना घटी.दुकानदार कृष्ना दास ने बताया कि जब वह प्रातः किसी कार्य से कुछ समय के लिए बाहर गये , उसी दौरान उनके दुकान में नशे में चूर एक युवक आया और अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दुकान के शोकेश से चांदी के कुछ आभूषण निकाल कर दुकान से बाहर जाने लगा ,सौभाग्य से तभी दुकान का मालिक वहां पर आ गया और उसने जब उस युवक को बाहर निकलने से पहले रोका तो युवक ने कहा कि यह सारा गहना उसका है ,हद तो तब हो गई जब उस युवक ने कृष्ना दास के गहने को उसी को बेचने की बात कही. इतना सुनते ही दुकानदार ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया .सब ने मिलकर उसे पकड़ा और पुलिस को खबर दी. पुलिस आकर उस व्यक्ति को अपने हिरासत में लिया. इस बारे में स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि दिन दहाड़े इस तरह की घटना से वह लोग आतंकित हैं.पकड़े गये युवक स्वंय को रानीगंज के नवीनगर का रहने वाला बता रहा था.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ज्ञात हो कि रक्षा काली मंदिर सहित वहां आसपास करीब दो दर्जन से अधिक स्वर्ण आभूषण के कारीगर और दुकानदार है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात