जामुड़िया- रामनवमी के अवसर पर जामुड़िया में निकाली गयी शोभायात्रा दटेशवर शिव मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर थाना मोड़ होते हुए जब जामुड़िया बाजार पहुँची,तब इस शोभायात्रा में शामिल हजारों की संख्या में उन लोगों को सेवा हेतु जामुड़िया बाज़ार बड़ी मसजिद के पास यंग बेंच आफ मुस्लिम समाज कमिटी की और से इस शोभायात्रा मे भाग लेने वाले लोगों को इन सभी लोगों को शरबत ओर पानी की वयवस्था की गयी। इसे देख भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने उनके दवारा शरबत और पानी की वयवस्था को सराहना किया. मौके पर ममुन रसीद, अख्तर रेण, अमन अफरोज, मेहफुज रिजवान, आदिल जाहिद आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ