बोगड़ा उदयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन






 जामुड़िया-बोगड़ा उदयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की तरफ से रविवार को बोगड़ा कॉलोनी इलाके स्थित प्राइमरी स्कूल में रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे, इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी, दिव्येंदु भगत ,पार्षद भोला हेला, श्रीपुर फांड़ी के आईसी शेख रियाजुद्दीन प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर कौशिक सूर, रक्तदान आंदोलन से जुड़े बिलाल खान सहित संस्था के तमाम सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित थे .यहां पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके उपरांत संस्था की तरफ से सभी गणमान्य अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. संस्था की तरफ से सभी गणमान्य अतिथियों को मोमेंटो भी प्रदान किया गया. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि रक्तदान से महान कोई दान नहीं होता और बोगड़ा उदयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब द्वारा हर साल इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जो बेहद सराहनीय है. उन्होंने इसके लिए इस संगठन से जुड़े कृष्णा और उनकी पूरी टीम की सराहना की. आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी संगठन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि रक्तदान से महान कोई दान नहीं होता और रक्त की एक बूंद की जिंदगी बचा सकती है ,आज जिन लोगों ने यहां रक्तदान किया. उन्होंने बेहद महान कार्य किया है और इसके लिए उन्होंने इस शिविर के आयोजक और रक्त दाताओं को धन्यवाद दिया आज के शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात