श्रीपुर पुलिस फांडी ने अखाड़ा खेलने वाले खिलाड़ियों को दी जर्सी





 जामुड़िया : रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली महाबीर अखाड़ा के तहत अखाड़ा में हिस्सा लेने वाले विभिन्न कमिटी के सदस्यों को आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट के तहत श्रीपुर फाड़ी ने जर्सी प्रदान किया गया. नींघा अंचल के पांच अखाड़ा कमेटी और श्रीपुर के पांच अखाड़ा कमेटी के मेंबरों को एसीपी श्रीमंत बनर्जी और सीआई सुशांत चटर्जी ने जर्सी प्रदान की .इस दौरान एसीपी श्रीमंत बनर्जी ने बताया कि इस जर्सी को पहन कर वॉलिंटियर्स अखाड़ा के दौरान कड़ी नजर रखेंगे. इस जर्सी को पहनने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग वॉलिंटियर को आसानी से पहचान सकेंगे. वॉलिंटियर्स का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है अखाड़े के दौरान. एसीपी ने प्रत्येक अखाड़ा के संचालक को कहा कि वे अपने अखाड़ा के कमेटियों के साथ बैठकर प्रत्येक दिन विचार विमर्श करें एवंम रामनवमी के दिन किस तरह अखाड़ा को नियमानुसार एवं शांति ढंग से मनाया जाए . मौके पर उपस्थित एमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने बताया कि फिलहाल तीन पर्व एक साथ चल रहे हैं चेत्र नवरात्रा, चेत्र की छठ पूजा एवम रमजान का महीना .इस पर्व को लेकर सभी को शुभकामनाएं देता हूं . निघा और श्रीपुर में अखाड़ा निकलेगा, 30 तारीख को सभी लोग खुशी पूर्वक इस पर्व का आनंद लें एवं नियम अनुसार अखाड़े को रूट के द्वारा शांतिपूर्वक लेकर जाएं ताकि किसी को असुविधा ना हो उन्होंने बताया कि नगर निगम के तरफ से जो भी सुविधा होगी मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने वार्ड संख्या 10 की पार्षद के प्रतिनिधिमंडल भोला पासवान को कहा कि जहां जहां अखाड़ा खेला जाएगा वहां पर पानी और लाइट की पूरी व्यवस्था की जाए, ताकि किसी को असुविधा ना हो. इस मौके पर उपस्थित थे सीआई सुशांत चैटर्जी, श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन, एएसआई मुकुल मंडल, एएसआई देवाशीष दुबे, अरविंद सिंह, भोला पासवान, रामप्रवेश पासवान, विभीषण पासवान इत्यादि.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात