रानीगंज-रानीगंज के एफ एच एस रोड स्थित कसाब मोहल्ला में रानीगंज बोरो दो का चेयरमैन बनने पर मुजम्मिल शहजादा अंसारी को नौजवान कमेटी के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत के साथ की गई .मौलाना अब्बास साहब ने कुरान की तिलावत की.नौजवान कमेटी के सदस्यों का कहना है कि मुजम्मिल शहजादा को इस पद की जिम्मेदारी मिलने से यहां के नौजवानों में एक नई रोशनी का संचार हुआ है .यहां के सदस्यों ने उनको फूलों का हार पहनाकर उनका सम्मानित किया .कार्यक्रम में डॉ शाहिद हुसैन खान ने कहा कि मुजम्मिल शहजादा अंसारी के बोरो चेयरमैन बनने से रानीगंज का विकास और तेजी से होगा .उन्होंने कहा कि उनका बोरो चेयरमैन बनना इतिहास है उन्होंने भरोसा जताया कि उनके बोरो चेयरमैन बनने से इलाके का तेजी से विकास होगा और लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा. इसके साथ ही नौजवानों के हित में काम भी किया जाएगा, जिससे यहां के नौजवानों का विकास हो सके. वहीं मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज जो उनको यह पद मिला है, वह लोगों के प्यार और सहयोग के कारण मिला है .उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह रानीगंज का विकास करना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए उनको लोगों का सहयोग जरूरी होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि उनको लोगों का सहयोग जरूर मिलेगा ,और वह रानीगंज का विकास जरूर करेंगे उन्होंने कहा कि वह लोगों की हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे, और लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे .इस मौके पर हाजी जैनुल आबेदीन, मोहम्मद आरिफ, अफजाल अंसारी, शमीम खान, सलीम खान ,अधिवक्ता कलीम मास्टर, फिरोज खान, अमजद अंसारी आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ