रानीगंज- रानीगंज के एन एस बी रोड स्तिथ डॉल्फिन मैदान से बुधवार को रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी की तरफ से एक विरोध रैली निकाली गयी. यह विरोध रैली डॉल्फिन मैदान से शुरू हुई .इसके उपरांत एनएसबी रोड ,तार बांग्ला के रास्ते रानीगंज शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते हुए नेताजी सुभाष मोड़ पर आकर समाप्त हुई .यहां पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया .इस मौके पर माकपा रानीगंज एरिया कमेटी के सुप्रिय राय, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता, कृष्णा दासगुप्ता, संजय प्रमाणिक ,मनोजित दत्ता सहित बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे. इस रैली के दौरान माकपा की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की गई कि मनरेगा के तहत जो पैसा राज्य सरकार को मिलना चाहिए वह उपलब्ध कराया जाए. मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों का जो पैसा बाकी है उसका भुगतान अविलंब करनी होगी. इसके साथ ही अविलंब मनरेगा के तहत पश्चिम बंगाल में काम शुरू करने की भी मांग उठाई गई. साथ ही पश्चिम बंगाल में नियुक्ति घोटाला शिक्षा घोटाला सहित विभिन्न घोटालों के खिलाफ भी रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की.


0 टिप्पणियाँ