फ्लाई ऐश ब्रिक्स कारखाने की दयनीय हालत को लेकर डीएम ने बुलाई त्रिपक्षीय बैठक





आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में लगभग एक सौ फ्लाईऐश कारखाना बंद के कगार पर हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला के साथ जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने एक त्रिपक्षीय बैठक बुलाई. जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला और उसके आसपास के पावर प्लांट के प्रतिनिधियों और

फ्लाई ऐश ब्रिक्स एंड ब्लॉक मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया. इस मौके पर एक जिला पदाधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी को उद्यमियों और व्यवसायियों को लेकर एक बैठक की गई थी, जिससे फ्लाईऐश ब्रिक्स एसोसिएशन के द्वारा अपनी समस्याओं को समाधान करने को लेकर पावर प्लांट के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाने की आग्रह की गई थी. क्योंकि जब से फ्लाईऐश ब्रिक्स कारखाना की शुरुआत हुई, तब से फ्लाईऐश की आपूर्ति पूरी हो रही थी, लेकिन वर्तमान में अधिक मांग के कारण फ्लाई ऐश की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है. कुछ बदलाव ही हुई है। जिसके कारण समस्या उत्पन्न हुई है. आज इस समस्या को समाधान करने का प्रयास किया गया.वहीं फ्लाई ऐश ब्रिक्स एंड ब्लॉक मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष टांटिया एवं सचिव विवेक भुवालका ने कहा कि आज पूरे पश्चिम बर्दवान जिला में लगभग 100 फ्लाईऐश ब्रिक्स के कारखाना बंद के कगार पर हैं. क्योंकि फ्लाईऐश आपूर्ति बंद कर दी गई है. पहले सरकार के द्वारा कहा गया कि मुफ्त में फ्लाईऐश आपूर्ति की जाएगी। अब फ्लाईऐश का दाम तय किया गया है. इससे फ्लाई एस के ईटों का दाम लाल ईट से ज्यादा हो जाएगा.कारखाने बंद हो जाएंगे. जिससे बेरोजगारी भी बढ़ेगी. एक कारखाना में कम से कम 15 मजदूर कार्य करते हैं. हजारों की संख्या में मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे. सरकार का राजस्व भी का भी घाटा होगा. हमलोगों ने पश्चिम बर्दवान जिला में फ्लाई ऐश ब्रिक्स कारखाना इसलिए लगाया कि इसके आसपास इलाकों में पावर प्लांट स्टेशनों की संख्या काफी है.फ्लाई ऐश की आपूर्ति अच्छी तरह से होगी,पहले होता भी रहा है। लेकिन वर्तमान में कुछ नियमों में बदलाव के कारण पश्चिम बर्दवान जिला के लगभग एक सौ फ्लाई एस ब्रिक्स कर खाना बंद हो जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात