जामुड़िया -ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में 22 मार्च से चल रहे पाँच दिवसीय 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' का रविवार को समापन हुआ. गौरतलब है कि 'आर्ट ऑफ़ लिविंग' के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीते 22 मार्च को कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया था. इस संबंध में श्री सिन्हा ने कहा कि हमारे जीवन में किसी ना किसी स्तर पर तनाव हमेशा बना रहता है जिससे उबरने की चाह तो सबमें होती है पर कुछ को ही सही राह मालूम होता है. उन्होंने कहा कि इस पाँच दिवसीय 'हैप्पीनेस कार्यक्रम' के माध्यम से उपस्थित सभी को वही राह दिखाने का उपक्रम किया गया ,जिसपर चलकर हम वास्तविक आनंद को प्राप्त कर सकते हैं. आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से रामदास भट्टाचार्य व अपर्णा सरकार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को योग, ध्यान व मनन की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से आनंद की प्राप्ति हेतु सचेष्ट रहने के गुर सिखाए. वहीं, इस पाँच दिवसीय विशिष्ट कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में प्रसून स्मृति, दीपक खेवाले, सुमन कुमार व मनोज सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही.


0 टिप्पणियाँ