ईसीएल के हाई वाल माइनिंग प्रोजेक्ट में बाधा दिए जाने तथा मारपीट किये जाने के आरोप में केकेएससी के सचिव हुए ससपेंड





 रानीगंज-बुधवार को ईसीएल के प्योर सियारसोल कोलियरी के श्रमिक सह प्योर सिआरसोल कोलियरी के कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के सचिव विवेक मंडल को ईसीएल प्रबंधन की ओर से सस्पेंड करते हुए अगले 72 घंटे के अंदर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.मिली जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी समर्थकों एवं प्रोजेक्ट कर्मियों के बीच ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत निमचा हाईवॉल प्रोजेक्ट में मगंलवार शाम को जमकर मारपीट हुई. ईसीएल प्रबंधन द्वारा स्थानीय तृणमूल नेताओं तथा अन्य कई लोगों के खिलाफ रानीगंज थाने में नामदर्ज शिकायत दर्ज किया गया है. मगंलवार सुबह से ही तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के बैनर तले निमचा हाई वॉल प्रोजेक्ट में ठेका श्रमिको को उनके बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की मांग पर प्रर्दशन किया जा रहा था.इस संबंध में स्थानीय तिराट ग्राम पंचायत सदस्य तथा तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक के महामंत्री सुबीर बनर्जी ने कहा कि स्थानीय गांव के सैंकड़ों लोग इस प्रोजेक्ट में 2017 से ठेका श्रमिक के रुप से अब तक लगातार काम कर रहे हैं , लेकिन ईसीएल प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया अख्तियार किया गया और ठेका श्रमिको को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जाता है. उनका आरोप है कि राज्य सरकार के ठेका श्रमिको के नियम के अनुसार पे स्लिप नहीं मिलता, श्रमिको को कोई पहचान पत्र नहीं दिया गया है श्रमिकों को ईएसआई सुविधा से वंचित रखा जा रहा है, मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं है, ठेका श्रमिको का कोई स्थाई वेतन निर्धारित नहीं है, बैंक खाते में ऑनलाइन वेतन देने की व्यव्स्था नहीं है. श्रमिकों को जूता भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति अब तक 2023 तक बनी हुई है. इन्हीं सब मांगो को लेकर मगंलवार की सुबह से स्थानीय प्रबंधन को बैठक करने के लिए आग्रह किया जा रहा था, परंतु प्रबंधन कर्मियों पर देर शाम हमले करने का झूठा आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि यदि ठेका श्रमिको की उक्त सभी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो इसके खिलाफ संगठन के बैनर तले वृहद आंदोलन किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर निमचा हाई वॉल प्रोजेक्ट के साईट इंचार्ज अनिल कुमार यादव एवं निमचा कोलियरी के प्रबंधक राधा गोविंद कर ने उक्त घटना को लेकर रानीगंज के एगरा ग्राम निवासी सह तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन केकेएससी के प्योर सियारसौल कोलियरी शाखा सचिव विवेक मंडल, कुवारडीह कोलियरी निवासी सह तिराट ग्राम पंचायत सदस्य सुबीर बनर्जी, तिराट ग्राम निवासी परेश मंडल, पिंटू धीवर, अभिजित मंडल एवं विश्वरूप पाल सहित अन्य के खिलाफ रानीगंज थाना में दोनों ने अलग अलग लिखित शिकायत किया है. इस संबंध में साईट इंचार्ज अनिल कुमार यादव ने बताया कि देर शाम प्रोजेक्ट के अन्य अधिकारियों के साथ चार पहिया वाहन से वे सातग्राम एरिया के लिए जैसे ही साइट से निकले, उसी दौरान सड़क पर सौ की संख्या में लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए.उन्होंने कहा कि सभी ठेका श्रमिक प्रोजेक्ट के तहत कार्य करने वाले ठेका कंपनी में कार्य करते हैं, इसलिए इस संबंध में हाईवाल कर्मियों से उनका कोई लेनादेना नहीं है, इसके बाद भी हाइवाल का कार्य रोककर उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को जानकारी देने के साथ ईसीएल के उच्च अधिकारीयों को सूचित किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह एवं निमचा कोलियरी के अभिकर्ता डी के सिंह मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात