कड़ी सुरक्षा के बीच विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जाएगी शुक्रवार को शोभायात्रा उपस्थित रहेंगे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी विधायक अग्निमित्र पाल एवं सौमित्रो खान






 रानीगंज- कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को दोपहर 3:00 से रानीगंज के विश्व हिंदू परिषद शाखा की ओर से रामनवमी का शोभायात्रा निकाली जाएगी. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ने बताया कि इस वर्ष लोगों में विशेष रूप से रामनवमी के इस शोभायात्रा को लेकर उत्साहित है .लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे लगभग एक लाख भक्त इसमें हिस्सा लेने की संभावना है. इस शोभायात्रा में राज्य के कद्दावर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ,आसनसोल दक्षिण विधानसभा के विधायक अग्निमित्रा पाल, सौमित्रा खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे .उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा के तहत रानीगंज अंचल के 40 स्थानों से रामलला की मूर्ति श्री सीताराम जी मंदिर मैं पहुंचेगी ,एवं यहीं से शोभायात्रा निकलेगी.शोभा यात्रा श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण के महावीर व्यामशाला मैदान से निकाल कर ,बड़ा बाजार,मारवाड़ी पट्टी,तिलक रोड,बर्न्स प्लाट,एनएसबी रोड,शिशु बगान मोड़ होकर दाल पट्टी ,सीआर रोड हो कर वायस श्री सीताराम जी मंदिर में जा कर समाप्त होगी. इस शोभायात्रा को लेकर पूरा शहर गिरवी रंग के ध्वजा से पट गई है रानीगंज विश्व हिंदू परिषद के शाखा के अध्यक्ष शुभम रावत का कहना है कि इस शोभा यात्रा को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि बाजार में गेरुआ रंग के गंजी एवं शर्ट का अभाव है. चारों तरफ गेरुआ झंडे लगाए गए हैं ,विशेषकर के युवाओं में इस शोभा यात्रा को लेकर काफी उत्साह है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात