बोगड़ा उदयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब ने लगाया रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर





जेके नगर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 9 स्थित बोगड़ा उदयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से रविवार को बोगड़ा कॉलोनी इलाके में स्थित एक प्राइमरी स्कूल में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया जिसे आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ पार्षद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचीय कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक गान तथा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी, दिव्येंदु भगत, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद बैशाखी बाउरी, पार्षद भोला हेला, श्रीपुर फांड़ी के आईसी शेख रियाजुद्दीन, रानीगंज के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ कौशिक सूर, रक्तदान आंदोलन से जुड़े समाजसेवी बेलाल खान सहित संस्था के तमाम सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित थे। मंचीय कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में विधायक हरेराम सिंह ने बताया कि रक्तदान से महान कोई दान नहीं होता और बोगड़ा उदयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब द्वारा हर साल इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जो कि बेहद सराहनीय है उन्होंने इसके लिए इस संगठन से जुड़े कृष्णा और उनकी पूरी टीम की सराहना की वहीं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी संगठन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि रक्तदान से महान कोई दान नहीं होता और रक्त की एक बूंद की जिंदगी बचा सकती है। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम के विषय में सचिव सुजीत नायक उर्फ कृष्णा ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है तथा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। हमलोग चार सालों से यह कार्यक्रम कर रहे हैं। आज रक्तदान शिविर स्वास्थ्य जांच शिविर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं जिसमें स्थानीय बच्चों ने हिस्सा लिया संस्था की ओर से इस तरह के और भी कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव सुजीत नायक उर्फ कृष्णा सहित अध्यक्ष रिंटू मंडल, रबिन भगत, सुरजीत विश्वास, विश्वनाथ केवट, कृष्ण गोपाल दां, प्रशांत, सुभाशीष विश्वास, सौरव मंडल, मिथुन यादव, रितु नायक आदि का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात