रानीगंज-- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुरुवार को आसनसोल निगम ने विशेष पहल की. आसनसोल नगर निगम स्वनिर्भर गोष्ठी महिलाओं की मदद को आगे आया. आसनसोल नगर निगम के एनयूएलएम विभाग की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा ने रानीगंज बोरो कार्यालय के सामने व्यावसायिक भवन में कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंभर गोष्ठी की महिलाओं के लिए स्टॉल का उद्घाटन किया. गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिब्येंदु भगत, रानीगंज नंबर 2 बोरो कार्यालय चेयरमैन मोजम्मल शहजादा अंसारी
सहित अन्य लोग मौजूद रहे . एनयूएलएम संभाग की एमएमआईसी सदस्या इन्द्राणी मिश्रा ने कहा कि यह स्टॉल रानीगंज शहर के 11 वार्डों की स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं के लिए बनाया गया है, ताकि वह अपने द्वारा विभिन्न वस्तुओं को बेचकर आत्मनिर्भर बन सकें.


0 टिप्पणियाँ